रायपुर। राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक सार्वजनिक दशहरा उत्सव को लेकर तैयारियां तेज होने लगी हैं। आगामी विजयदशमी पर्व के सफल आयोजन को लेकर ऐतिहासिक सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और आम नागरिकों की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
सदस्यों की जिम्मेदारियों पर हुई चर्चा
बैठक में दशहरा उत्सव को व्यवस्थित, सुरक्षित और सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन, आपसी समन्वय और आयोजन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। समिति ने ऐतिहासिक दशहरा मैदान की गरिमा और वर्षों पुरानी परंपरा को बनाए रखने पर जोर दिया।समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विजयदशमी पर्व को ध्यान में रखते हुए सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें। आयोजन के दौरान सभी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखना समिति की प्राथमिकता है। उन्होंने आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए उत्सव को सफल बनाने की अपील की।
डेढ़ सौ साल पुरानी परंपरा को संजोने का संकल्प
समिति के संयोजक सुशील ओझा ने कहा कि रायपुर का ऐतिहासिक दशहरा उत्सव लगभग डेढ़ सौ वर्षों पुरानी परंपरा से जुड़ा हुआ है। इस भव्य आयोजन को देखने और उत्सव का आनंद लेने के लिए दूर-दूर से लोग रायपुर पहुंचते हैं।उन्होंने कहा कि समिति का प्रयास रहेगा कि विजयदशमी के अवसर पर दशहरा मैदान पहुंचने वाले नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। आयोजन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ आम जनता की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
बेहतर व्यवस्था और जनसहभागिता पर जोर
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विजयदशमी पर्व के आयोजन को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। साथ ही, उत्सव की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए आपसी सहयोग, समन्वय और जनसहभागिता के साथ कार्य करने पर सहमति जताई।समिति का संकल्प है कि इस वर्ष भी रायपुर के ऐतिहासिक सार्वजनिक दशहरा उत्सव को बेहतर व्यवस्थाओं और सामूहिक प्रयासों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाए।
बैठक में ये सदस्य रहे उपस्थित
बैठक में समिति के संयोजक सुशील ओझा, अध्यक्ष मनोज वर्मा, सत्यनारायण नायक, उमेश गुप्ता, राजा ठाकुर, नरेश कश्यप, हेमंत निर्मलकर, प्रमोद साहू (पार्षद), ब्रम्हा सोनकर, सुरेश शर्मा, संजय सिंह, पुनीत गुप्ता, मनोज रॉय, हिमांशू गुप्ता, सौरभ ठाकुर, वशु पांडेय, मयंक मेंढे, भव्यांश वर्मा, आर्यन ओझा, मेहुल परपानी, हरीश साहू, रजत मेंढे, राकी साहू, संजू भाई, प्रतीक देवांगन, सत्यम राजपूत, यश दीवान, छबि सोनकर, दीपक डोरले, मनोज साहू, राज सिन्हा, के.पी. नायक, जय सोनकर, अजय तिवारी, योगेश साहू, कमलेश साहू, हेमू तारक, मनोज शर्मा, मनोज सोनकर, सुरेन्द्र भवर्ते और जीतू ब्रिजवानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।