रायपुर प्रेस क्लब में हवाई फायरिंग, मचा हड़कंप…

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब परिसर में शनिवार शाम कथित हवाई फायरिंग, गाली-गलौज और पदाधिकारियों को धमकाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पत्रकारों के बीच चिंता का माहौल है। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, घटना में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई रिवॉल्वर अब तक बरामद नहीं होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, कुछ पत्रकारों के सामने आरोपी द्वारा रिवॉल्वर को लाइसेंसी बताने की बात भी कही जा रही है। हथियार के लाइसेंस की पुष्टि अभी नहीं हुई है।प्रेस क्लब परिसर में पदाधिकारियों से नाराजगी जताने का आरोप मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम रायपुर प्रेस क्लब परिसर में रोजाना की तरह कुछ लोग बैठे हुए थे।

इसी दौरान पलाश तिवारी नामक युवक ने कथित तौर पर कुछ पदाधिकारियों को लेकर नाराजगी जतानी शुरू कर दी। आरोप है कि युवक ने प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ अपशब्द कहे और उन्हें धमकाया। इसी दौरान परिसर में कथित तौर पर हवाई फायरिंग किए जाने की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि युवक किसी ग्रुप में पत्रकारों द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर भी नाराज था। उसने संबंधित व्यक्ति को मौके पर बुलाने की बात कही।घटना के बाद भी आरोपी कुछ समय तक परिसर में बैठा रहा और प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को बुलाने की मांग करता रहा। दोपहर से हथियार लेकर घूमने का दावा घटना को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक शनिवार दोपहर से ही प्रेस क्लब परिसर में हथियार लेकर घूम रहा था।

बताया जा रहा है कि वह प्रेस क्लब के कुछ पदाधिकारियों से मिलना चाहता था। उनके मौके पर नहीं मिलने के कारण उसकी नाराजगी बढ़ गई। इस दौरान प्रेस क्लब के कर्मचारियों से भी उसकी नोकझोंक होने की बात सामने आई है। आरोप है कि युवक ने कर्मचारियों को भी रिवॉल्वर दिखाई। हालांकि, आरोपी किस व्यक्ति से मिलना चाहता था और कथित फायरिंग के पीछे वास्तविक कारण क्या था, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।रिवॉल्वर को लाइसेंसी बताने का दावा, हथियार बरामद नहीं इस मामले में हथियार को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने कुछ पत्रकारों को रिवॉल्वर दिखाते समय उसके लाइसेंसी होने का दावा किया था। हालांकि, रिवॉल्वर का लाइसेंस किसके नाम पर है और वह वैध है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि कथित फायरिंग के बाद आरोपी गोली का खोखा भी अपने साथ ले गया। वहीं, घटना में इस्तेमाल किए जाने का आरोप जिस हथियार पर है, वह भी अब तक बरामद नहीं होने की जानकारी दी गई है।ऐसे में हथियार के स्रोत और घटना से जुड़े साक्ष्यों को लेकर सवाल बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *