जीजा ने साली के साथ किया दुष्कर्म…

Spread the love

कांकेर। कांकेर जिले के हल्बा चौकी क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक जीजा पर अपनी नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर ले जाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। आरोपी नाबालिग को छत्तीसगढ़ से तमिलनाडु ले गया, जहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। मामले में हल्बा पुलिस ने नाबालिग को कोण्डागांव जिले से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।दरअसल, 24 अक्टूबर को नाबालिग लड़की स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

इसके बाद 27 अक्टूबर को हल्बा चौकी में गुमशुदगी और अपहरण की आशंका को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नाबालिग अपने जीजा के घर ग्राम छिनारी, जिला कोण्डागांव में है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर नाबालिग को बरामद किया और आरोपी को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान विवेकानंद यादव, उम्र 18 वर्ष 10 माह, निवासी ग्राम छिनारी के रूप में हुई।पुलिस के अनुसार आरोपी पीड़िता का जीजा है। वह नाबालिग को हल्बा से अपने साथ छिनारी ले गया और वहां से तमिलनाडु पहुंचा। किराये के मकान में शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपी ने कई बार दुष्कर्म करना स्वीकार किया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1), 64(2)(m), 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *