लड़की के चक्कर में कॉलेज बना अखाड़ा! दो युवकों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

Spread the love

Viral Video: कॉलेज लाइफ को आमतौर पर पढ़ाई, दोस्ती और मस्ती के लिए जाना जाता है, लेकिन कभी-कभी छोटी-छोटी बातों पर ऐसा विवाद खड़ा हो जाता है कि मामला मारपीट तक पहुंच जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दो युवक एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच विवाद की वजह एक लड़की है।

कॉलेज परिसर में जमकर हुई मारपीट

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक आपस में भिड़ जाते हैं। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ जाता है कि धक्का-मुक्की के बाद लात-घूंसे चलने लगते हैं। एक युवक दूसरे को जमीन पर गिराकर मारपीट करता दिखाई देता है। इस दौरान आसपास कई अन्य युवक भी मौजूद रहते हैं, लेकिन शुरुआत में कोई बीच-बचाव करता नजर नहीं आता।

एक लड़की को लेकर शुरू हुआ विवाद!

सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि दोनों युवक एक ही लड़की को पसंद करते थे। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गई। हालांकि, विवाद की असली वजह और घटना किस कॉलेज की है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स के मजेदार कमेंट

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग कॉलेज प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, तो कुछ यूजर्स मजाकिया अंदाज में कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि लड़की शायद दोनों में से किसी को भी पसंद नहीं करेगी। वहीं दूसरे यूजर ने ‘औरत का चक्कर बाबू भैया’ लिखकर प्रतिक्रिया दी।

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/Df6wJFAP4Oz/?hvrq=anAxZzdpdG1xeGlt

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *