भारत-जिंबॉब्वे की भिड़ंत से गूंजेगा रायपुर स्टेडियम, 12 अक्टूबर से टिकटों की बिक्री

Spread the love

रायपुर-छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। नया रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिंबॉब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच T20 सीरीज के तीन मुकाबले खेले जाएंगे। ये मैच 16, 18 और 20 अक्टूबर को आयोजित होंगे। सभी मुकाबले शाम 7 बजे से शुरू होंगे।

12 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकटों की बिक्री

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के डायरेक्टर विजय शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीरीज की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मैचों के लिए ऑनलाइन टिकटों की बिक्री 12 अक्टूबर को शाम 4 बजे से शुरू होगी। क्रिकेट प्रेमी अपनी पसंद के स्टैंड के अनुसार टिकट बुक कर सकेंगे।

250 रुपये से शुरू होगी टिकट की कीमत

दर्शकों के लिए लोअर स्टैंड की टिकट 250 रुपये में उपलब्ध होगी। वहीं, तीनों मुकाबलों को देखने के लिए सीरीज टिकट की कीमत 499 रुपये रखी गई है। इसके अलावा दो टिकटों का कॉम्बो ऑफर 350 रुपये में उपलब्ध होगा।प्रीमियम श्रेणी में प्लेटिनम टिकट 3500 रुपये, गोल्ड टिकट 2500 रुपये और सिल्वर टिकट 2000 रुपये में मिलेंगी।

क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह की उम्मीद

रायपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला T20 मुकाबलों के आयोजन से स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक क्रिकेट देखने का अवसर मिलेगा। तीन मैचों की इस सीरीज को लेकर राजधानी में उत्साह रहने की उम्मीद है। अब दर्शकों की नजरें टिकट बिक्री शुरू होने और मैदान पर होने वाले मुकाबलों पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *