पत्रकारों की मांगों को लेकर डिमांड डेस्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन छत्तीसगढ़, इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन (IJU) से संबद्ध, द्वारा आज 2 अक्टूबर को डिमांड डे मनाया गया

रायपुर-रायपुर में कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद टाउन हॉल स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। पत्रकार साथी डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा तक पहुंचे, जहां राष्ट्रपति महोदया के नाम दिए जाने वाले ज्ञापन का वाचन किया गया।इसके पश्चात सभी पत्रकार साथी लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल श्री रमेन डेका जी को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों के हित में प्रमुख मांगें उठाई गईं—

🔹देश में व्यापक मीडिया आयोग का गठन

🔹 पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून

🔹 कार्यरत पत्रकारों के लिए जॉब सिक्योरिटी एवं वैधानिक संरक्षण

🔹 पत्रकारों एवं मीडिया कर्मचारियों के लिए नए वेतन बोर्ड का गठन

🔹 पत्रकारों के लिए रेल यात्रा में रियायत पुनः शुरू करने

🔹 केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजनास्वतंत्र, सुरक्षित और आर्थिक रूप से सशक्त पत्रकारिता ही लोकतंत्र की मजबूत आवाज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *