चारामा। उजियारा अभियान के तहत थाना चारामा एवं साइबर सेल कांकेर की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 1 ग्राम चिट्टा (हेरोइन), जिसकी कीमत करीब ₹20 हजार, 4 मोबाइल फोन, 2 मोटरसाइकिल और ₹7 हजार नगद समेत कुल ₹1.63 लाख की सामग्री जब्त की गई है।पकड़े गए आरोपियों की पहचान वेदराज सिंह उर्फ बाली राजपूत (21), गौरव पटेल (27) और दानिश अली (21) के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(क) और 29 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। तीनों को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल एवं योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी हरीश कुमार पाटिल के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई में थाना चारामा एवं जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।