रायपुर में ग्रामीणों ने कुत्तों को सौंपा ज्ञापन, पढ़े पूरी खबरें…

Spread the love

कुर्रा, रायपुर – ग्राम पंचायत कुर्रा, जनपद पंचायत अभनपुर में सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए अपने मांग-पत्र को कुत्ते को सौंपा है। मामला वार्ड क्रमांक 04 का है। ग्रामीणों का कहना है कि वार्ड में सी.सी. रोड और अंडरग्राउंड नाली निर्माण नहीं होने से सड़क, जल निकासी, कीचड़ और बरसात में भारी परेशानी होती है।

बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है। इसको लेकर कई बार ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों को आवेदन दिया गया, लेकिन आज तक स्वीकृति और कार्य शुरू नहीं हुआ। इसी से नाराज होकर ग्रामीणों ने पोस्टर जारी कर धरना प्रदर्शन किया।

पोस्टर पर लिखा है – “अब और नहीं चलेगा झूठ का वादा… शिक्षा भी चाहिए सड़क भी चाहिए… ना नेता आया ना मंत्री आया फिर भी ग्रामीणों ने कुत्ते को सौंपा अपना ज्ञापन!” ग्रामीणों की प्रमुख मांग है कि गांव का संपूर्ण विकास हो, बच्चों के लिए सुरक्षित पक्का रास्ता बने और कीचड़-दलदल से मुक्ति मिले।

साथ ही ग्रामीणों ने सरपंच/सचिव, ग्राम पंचायत कुर्रा को लिखित में पूर्व सूचना दी है कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो मूलभूत समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए दिनांक 02 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को शांतिपूर्ण एवं अहिंसक तरीके से भूख हड़ताल/अनशन पर बैठे।ग्रामीणों का कहना है कि लगातार आवेदन और ध्यानाकर्षण के बाद भी स्वीकृति नहीं मिली, इसलिए भूख हड़ताल ही आखिरी विकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *