मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले आलोक श्रीवास्तव, दीपावली मिलन समारोह में दी शुभकामनाएं

Spread the love

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी आलोक श्रीवास्तव आज नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

दीपावली मिलन समारोह के दौरान आत्मीयता और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई। आलोक श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

इस अवसर पर आलोक श्रीवास्तव की मुख्यमंत्री से मुलाकात को दीपावली के पावन पर्व पर आपसी सद्भाव, सम्मान और आत्मीयता का प्रतीक माना जा रहा है। दीपावली जैसे विशेष अवसर पर आयोजित यह मिलन समारोह सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने का अवसर भी बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *