मुंबई। रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण के सेट पर आग लगने की घटना सामने आई है। फिल्म के पहले पार्ट की रिलीज से पहले हुई इस घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि स्टूडियो के बाहर लगे एक टेंट में आग लगी थी। आग छोटी थी, जिसे समय रहते बुझा लिया गया और इसे फैलने से रोक दिया गया।सुरक्षा को लेकर जताई चिंताबीएन तिवारी ने बताया कि कुछ दिन पहले भी आसपास आग लगने की घटना हुई थी। इसके बाद उन्होंने प्रोड्यूसर्स से सेट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की अपील की थी।
उन्होंने कहा कि रामायण के सेट पर हुई घटना फिल्म टीम और अन्य प्रोडक्शन हाउस के लिए एक चेतावनी है।दूसरे पार्ट की शूटिंग जारीफिल्म रामायण के दूसरे पार्ट की शूटिंग फिलहाल जारी है। हालांकि, आग लगने के समय रणबीर कपूर या फिल्म के निर्देशक सेट पर मौजूद थे या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।हाल ही में अमेरिकी यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट भी फिल्म के प्रमोशन से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जिसके बाद फिल्म काफी चर्चा में रही थी।
रामायण का पहला पार्ट भारत में 8 नवंबर को रिलीज होने की जानकारी है। वहीं दुनियाभर में फिल्म की रिलीज 5 और 6 नवंबर को अलग-अलग स्थानों पर होने की बात कही गई है। फिल्म को बड़े बजट में तैयार किया जा रहा है।