रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में दोबारा चक्रवात तूफान और बारिश के कारण छत्तीसगढ़ राज्य में असर देखने को मिला है बता दे की चक्रवात तूफान के कारण किसानों के मेहनत में पानी फिर गया है।
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के तमाम जिलों में किसान सर पकड़ कर रो रहे है वही चक्रवात तूफान के कारण किसानों के फसल पूरी तरह चौपट होती है, किसानों को फसल तैयार करने में पूरे 120 दिन लगते हैं लेकिन चंद मिनटों में तूफान फसल को बर्बाद कर दिया है।
दरअसल आसमान से पानी गिर रहा वही दूसरी ओर किसानों के आंखों से बारिश हो रही है ऐसे में किसान राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से ज्यादा मुवाजे की गुहार लगा रहे हैं वही राज्य सरकार ने मुआवजे की गुहार को सुन लिया है और घोषणा किए हैं कि योजना के तहत सर्वे कर मुवाजे की राशि दी जाएगी।