महादेव सट्टे ऐप के मुख्य सह- संस्थापक दुबई से गिरफ्तार…

Spread the love

रायपुर। बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और भारतीय जांच एजेंसियों को एक और सफलता हाथ लगी है। ऐप के मुख्य सह-संस्थापक और मास्टरमाइंड रवि उप्पल को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई शहर में गिरफ्तार कर लिया गया है।यह कार्रवाई सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के कुछ ही दिनों बाद सामने आई है, जिससे अवैध सट्टेबाजी सिंडिकेट से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

हालांकि, यूएई प्रशासन की तरफ से अभी तक भारत को इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है, लेकिन भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को अनौपचारिक सूत्रों से इस बड़ी गिरफ्तारी की पक्की जानकारी मिल चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *