रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है बता दे कि सोमवार देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजातालाब में थार वाहन के पीछे तमाम बाइक वाहन पीछे पड़े हुए थे।
वहीं इस मामले की खबर वायरल होते ही सिविल लाइन थाने क्षेत्र कि पुलिस जांच में जुट गई है। दरअसल सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि थार वाहन के पीछे तमाम बाइक सवार पीछे पड़े हुए थे वही थार वाहन को जैसे तैसे रोकने का प्रयास किए गया यह तक कि थार वाहन के सामने कुछ युवकों ने अपनी बाइक आगे खड़ी कर दी थार वाहन चालक बाइक के ऊपर थार वाहन को चला दिया और मौके तेज रफ्तार में फरार हो गया।
इस मामले कि जानकारी पुलिस प्रशासन तक पहुंची और इस मामले पर तत्काल प्रभाव से संज्ञान में लिया गया वही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची और जांच में जुटी, पुलिस प्रशासन को जांच के दौरान एक दो पहिया वाहन हाथ लगी, दो पहिया वाहन को जप्त कर थाने पहुंचाया गया और आगे कि जांच में जुट गई हैं।