रायपुर। छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ियों को लेकर सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया यूजर मधुबाला गिरि का एक वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश में नाराजगी देखी जा रही है। वीडियो में छत्तीसगढ़ की पहचान और यहां के स्थानीय लोगों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़िया समाज को लेकर कथित तौर पर विवादित भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इतना ही नहीं, वीडियो में चप्पल से मारने जैसी धमकी भरी भाषा का भी प्रयोग किए जाने की बात सामने आई है। इस वीडियो के सामने आने के बाद छत्तीसगढ़िया समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने थाने में सौंपा ज्ञापन
मामले को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने विधानसभा थाने में ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को गंभीर बताते हुए संबंधित यूजर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है।
संगठन का कहना है कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पहचान और यहां के लोगों के सम्मान के साथ किसी भी तरह का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छत्तीसगढ़िया समाज की अस्मिता को ठेस पहुंचाने वाली ऐसी टिप्पणियों पर प्रशासन को गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए।
सख्त कार्रवाई की मांग
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मामले में उचित जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो और संगठन की शिकायत पर पुलिस प्रशासन क्या कदम उठाता है।
फिलहाल, मामले को लेकर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/Df30DnEqSbG/?cnvx=MTF0MmRzbDB6ODV4NQ==