रायपुर। राजधानी रायपुर में नशा से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है बता दे कि रायपुर में खुले आम नशा की सामग्री बिक रही है वहीं कमिश्नरेट लागू होने के बाद भी नशा माफिया लोगों के हौसले बुलंद है।
तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवार डेरा नशा बिकने का अड्डा
राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित देवार डेरा में सूखा नशा से लेकर जिला नशा आधी रात में उपलब्ध हो जाती है बताया जा रहा है कि लोग देर रात तक देवार डेरा में जाकर नशे की सामान लेते हैं साथ ही इस कारोबार में महिलाएं भी शामिल है।
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र कालीबाड़ी अंतर्गत
कालीबाड़ी से खबर सामने आ रही है कि कई सालों से वहां नशे की सामग्री परोसी जा रही है इस मामले की खबर दूर दूर तक फैली हुई है यह तक की कालीबाड़ी में नशे की सामग्री बिकती है दूसरे जिले के लोगो को भी पता है।
आखिर रायपुर कमिश्रर पुलिस मौन क्यों?
जनता के साथ साथ पुलिस प्रशासन को भी जानकारी है कि राजधानी रायपुर में कितने जगह नशे की सामग्री परोसी जा रही है बता दे कि पुलिस प्रशासन दर्शक बनी बैठी है वही रायपुर अब भगवान भरोसे नजर आ रहा है। अब देखना यह होगा कि खबर चलने के बाद पुलिस प्रशासन की आंख खुलती है कि नहीं ।