चोरी के वायर का सौदा पड़ा भारी, दो कबाड़ी गिरफ्तार: दो बालकों पर कार्रवाई

Spread the love

रायपुर– टिकरापारा थाना क्षेत्र के त्रिवेणी विहार में निर्माणाधीन मकान से बिजली वायर चोरी के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में दो विधि के साथ संघर्षरत बालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है, जबकि चोरी का वायर खरीदने वाले दो कबाड़ी संचालकों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के मुताबिक, पचपेड़ी नाका स्थित त्रिवेणी विहार के एक निर्माणाधीन मकान में 11 सितंबर को ताला लगाकर मकान मालिक मुंबई चला गया था।

22 सितंबर को लौटने पर कमरों के ताले टूटे मिले और बिजली वायर गायब था। शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर दो बालकों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात कबूल करते हुए वायर को कबाड़ी संचालक निर्मल कुमार और इजहार अहमद को बेचने की बात बताई।

पुलिस ने दोनों कबाड़ियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का बिजली वायर बरामद किया है। दोनों के खिलाफ थाना टिकरापारा में धारा 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं दोनों बालकों के विरुद्ध भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है।गिरफ्तार आरोपी:निर्मल कुमार, उम्र 20 वर्ष, लाखे नगर, रायपुर इजहार अहमद उर्फ बच्चा, उम्र 45 वर्ष, भैरव नगर, संतोषी नगर, रायपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *