रायपुर-प्रधानमंत्री मत्स्य कृषि समृद्धि सह- योजना के तहत प्रदेश के समस्त 18 से 70 वर्ष के आयु के समस्त भाइयों एवं बहनों का निःशुल्क दुर्घटना बीमा होगा इस बीमा के होने के उपरांत किसी भी प्रकार की दुर्घटना से मृत्यु उनकी मृत्यु हो जाती है जैसे पानी में डूब कर कुत्ता काटने से सांप काटने से विद्युत के संपर्क में आने से एक्सीडेंट हो जाने से अन्यथा किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से मृत्यु हो जाती हैl
तो बिमीत व्यक्ति के नॉमिनी को सरकार की ओर से 5 लाख क्लेम राशि प्राप्त होगा इसी परिपेक्ष्य में दिनांक 3.10.2026 को छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा का वृंदावन भवन रायपुर छत्तीसगढ़ में संयुक्त प्रकोष्ठों का कार्यशाला एवं महासभा के प्रमुख पदाधिकारीयों की बैठक में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना व प्रधानमंत्री मत्स्य कृषि समृद्धि सह- योजना के तहत मछुआरों का निःशुल्क मत्स्य जीवी दुघर्टना बीमा का फार्म कृष्णा चंपालाल हिरवानी मत्स्य पालन प्रकल्प के प्रदेश संयोजक किसान मोर्चा, श्री फिरोज हिरवानी जिला अध्यक्ष मछुआरा प्रकोष्ठ, श्री दिलीप जलक्षत्रीय प्रदेश सह- संयोजक मत्स्य पालन प्रकल्प किसान मोर्चा श्री प्रमोद हिरवानी मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, श्रीमती संगीता कोसरिया मंडल मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा, भाजपा छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना एवं प्रधानमंत्री मत्स्य कृषि समृद्धि सह-योजना के तहत निःशुल्क मत्स्य जीवी दुर्घटना बीमा फार्म सौंपा गया उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ धीवर समाज के प्रदेश पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थेl
श्री परमेश्वर फूटान प्रदेश संरक्षक श्री डाक्टर राम लाल पेदरिया प्रदेश महासचिव श्री पवन धीवर प्रदेश कोषाध्यक्ष,श्रीमती गायत्री गायकवाल श्रीमती संध्या हिरवानी श्रीमती आशा धीवर श्रीमती शीला धीवर श्रीमती वेणुका हिरवानी श्रीमती धृति हिरवानी एवं पुरे 33परगना के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष व समस्त प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महासचिव कोषाध्यक्ष उपस्थित हुएl
जिनमें प्रमुख रूप से सुशील जलछत्री प्रदेश अध्यक्ष खेल, शिक्षा एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ रूपचंद धीवर महासचिव सहकारिता प्रकोष्ठ पूनमचंद सपहा महासचिव शिक्षा व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ कुशल मटियारा अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ पुरुषोत्तम धीवर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ छत्रपाल धीवर उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ श्रीमती लक्ष्मी पेंडरिया महासचिव महिला प्रकोष्ठ जय प्रकाश फूटान संरक्षक युवा प्रकोष्ठ सालिक राम धीवर.. दीपक धीवर अशोक धीवर किशोर सपहा प्रमोद फरीकर हरीश धीवर आई टी प्रकोष्ठ एवं भारी संख्या में समाज -जन उपस्थित थे