पटवारी कार्यालय बना जुआरियों का अड्डा…

Spread the love

मस्तूरी। किसानों की समस्याओं के समाधान और राजस्व संबंधी कार्यों के लिए बनाए गए पटवारी कार्यालय में ताश खेलकर कथित तौर पर जुआ लगाने का मामला सामने आया है। ग्राम केवटाडीह के पटवारी कार्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हल्का पटवारी और कोटवार ताश खेलते नजर आने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सरकारी कार्यालय में जिम्मेदारी और कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।किसान अपने काम के सिलसिले में पटवारी कार्यालय पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि कोटवार राजकुमार द्वारा मुनादी किए जाने के बाद किसान कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद पटवारी से काम के संबंध में बात करने पर कथित तौर पर उन्हें काम नहीं होने की बात कहकर वापस जाने को कहा गया।किसान का आरोप है कि पटवारी ने कथित तौर पर कहा कि अभी उनका काम नहीं हो सकता, यहां से चले जाओ, क्योंकि उन्हें ताश खेलना है। इस पर किसान ने सवाल उठाया कि आखिर यह पटवारी कार्यालय है या जुआ खेलने का अड्डा?**वायरल वीडियो में ताश खेलते नजर आने का दावा**सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक तख्त पर कोटवार बैठे दिखाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर टेबल पर हल्का पटवारी टैटू राम जांगड़े बैठे नजर आने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में ताश के पत्तों के साथ बाजी लगाए जाने जैसी गतिविधि दिखाई देने की बात सामने आई है। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक जांच होना बाकी है।**

जनता के काम के लिए कार्यालय, या मनोरंजन के लिए?*

*सरकारी कर्मचारी शासन से वेतन प्राप्त करते हैं और उनकी जिम्मेदारी ग्रामीणों के राजस्व संबंधी कार्यों को समय पर पूरा करना है। ऐसे में यदि कार्यालय में किसानों के काम छोड़कर ताश खेलने जैसी गतिविधियां होती हैं, तो यह प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है।किसानों को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। वहीं इस तरह का वीडियो सामने आने से ग्रामीणों में नाराजगी होना स्वाभाविक है।अब सवाल यह है कि वायरल वीडियो के मामले में संबंधित विभाग कब जांच करेगा? क्या पटवारी और कोटवार से जवाब-तलब किया जाएगा? और क्या सरकारी कार्यालय में कथित तौर पर ताश खेलने की गतिविधि पर प्रशासन कोई कार्रवाई करेगा?ग्रामीणों की नजर अब प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है।विजुबल 02

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *