राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क दुर्घटना की हुई शिकार…

Spread the love

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा बलौदाबाजार में एक कार्यक्रम में शामिल होकर कार से रायपुर लौट रही थीं, तभी खरोरा के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना के समय कार में सांसद के अलावा उनका बेटा, गनमैन और चालक सहित कुल चार लोग सवार थे. सांसद लक्ष्मी वर्मा के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, वहीं उनके ड्राइवर के सीने और हाथ में चोट आई है.

सांसद लक्ष्मी वर्मा को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

बता दें कि इसी मार्ग पर सांसद की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ देर पहले रायपुर से खरोरा जा रही एक कार और खरोरा से रायपुर की ओर आ रहे ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हुई थी. इस हादसे में भी कई लोगों के घायल होने की सूचना है. घायलों को खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *