रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है आपको बता दे की पुलिस प्रशासन द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार करवाई कर रहे हैं वही नशीली सिरप एवं प्रतिबंधित सिरप बेचते हुए संचालक और दो व्यक्ति गिरफ्तार हो गए।
बताया जा रहा है कि मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंध नशीली सिरप का अवैध कारोबार करते पाया गया वही बिना डॉक्टर की पर्ची के सिरप बेचते हुए पाए गए पुलिस ने मूकबीर लगाकर इस मामले को मुकाम को हासिल किया पुलिस प्रशासन ने मेडिकल स्टोर से 12800 की कीमत के 32 शीशी प्रतिबंधित कोडिंग सिरप जप्त किया गया।
दरअसल आरोपी का नाम जीत सिंह सूर्यवंशी उर्फ पूर्व में भी नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में जेल जा चुका है एंटी क्राइम और साइबर यूनिट एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त करवाई किया गया है।