मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय ने प्रदेश वासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी,कहा कि…

Spread the love

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। छत्तीसगढ़ के गठन के 26 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने अपने संदेश की शुरुआत ‘जय जोहार, छत्तीसगढ़ महतारी की जय!’ के उद्घोष के साथ की। उन्होंने इस गौरवपूर्ण अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पुण्य स्मरण करते हुए राज्य स्थापना दिवस को छत्तीसगढ़वासियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने बधाई संदेश में कहा, “मेरे प्यारे, भाइयों और बहनों आप सभी को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। साथियों आज हमारा छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 26 वर्ष पूरे कर रहा है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर मैं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का पुण्य स्मरण करता हूँ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *