रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शहर के पॉश इलाके में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। मरीन ड्राइव के सामने स्थित एक आईफोन स्टोर को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, चोरी की यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। देर रात चोरों ने सुनियोजित तरीके से आईफोन स्टोर के शटर को तोड़ा और दुकान के भीतर रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
लाखों की चोरी की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुकान से लाखों रुपये के मोबाइल और अन्य सामान चोरी होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, चोरी हुए सामान और कुल नुकसान का वास्तविक आंकड़ा दुकान संचालक द्वारा मिलान किए जाने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
राजधानी के व्यस्त और प्राइम लोकेशन माने जाने वाले इलाके में इस तरह शटर तोड़कर चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई और चोरी गए सामान की विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।