मासूम बच्ची से दुषकर्म, आरोपी गिरफ्तार…

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, इस वारदात में दो नाबालिगों की संलिप्तता सामने आई है। घटना के बाद आरोपियों ने छात्रा को डराया-धमकाया था, जिसके चलते वह करीब एक महीने तक खौफ और दहशत के साये में रही और किसी को कुछ नहीं बता सकी।

तबीयत बिगड़ने पर मां के सामने खोला राज

जानकारी के अनुसार, अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे उल्टियां होने लगीं और चक्कर आने लगे। बेटी की हालत देखकर मां ने उससे परेशानी की वजह पूछी। काफी पूछताछ के बाद छात्रा ने अपने साथ हुई कथित दरिंदगी की आपबीती मां को बताई।

इसके बाद परिजनों को पूरे मामले की जानकारी हुई और उन्होंने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई।

पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को किया गिरफ्तार

पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर विधानसभा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की उम्र 14 और 16 वर्ष बताई जा रही है।

बाल न्यायालय में पेशी, बाल संप्रेक्षण गृह भेजे गए आरोपी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों नाबालिगों को बाल न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद दोनों को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *