रायपुर-अग्रवाल सभा, रायपुर एवं अग्रवाल युवा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित AGRATHON 4.0 – “Vande Mataram – Run For Nation” का भव्य आयोजन रविवार को रायपुर के मरीन ड्राइव में हुआ। राष्ट्रप्रेम, स्वास्थ्य और सामाजिक एकता के संदेश को समर्पित इस आयोजन में लगभग 3500 से 4000 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।AGRATHON में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, नोएडा सहित देश के अलग-अलग क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
सुबह से ही मरीन ड्राइव में युवाओं, महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के उत्साह से सराबोर नजर आया।कार्यक्रम में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के सीईओ श्री अवनीश शरण सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं AGRATHON में भाग लेते हुए दौड़ पूरी की और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही नगर निगम आयुक्त श्री समबीत मिश्रा जी, बेमेतरा पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल एवं , भाजपा कोषाध्यक्ष श्री राम गर्ग जी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के प्रमुख प्रायोजक Sky TMT की ओर से श्री रवि सिंघल जी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में विभिन्न संस्थाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सहयोगी संस्थानों एवं स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।इस अवसर पर अग्रवाल सभा, रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कहा कि, “AGRATHON केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला अभियान है।
जिस प्रकार देश के अलग-अलग हिस्सों से लोगों ने इसमें भाग लिया, वह इस आयोजन की सफलता को दर्शाता है। आने वाले वर्षों में इसे और व्यापक रूप दिया जाएगा।”अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष सीएस सौरभ अग्रवाल ने कहा कि, “AGRATHON 4.0 को जिस प्रकार लोगों का समर्थन मिला, वह हमारे लिए बेहद उत्साहजनक है। हमारा उद्देश्य युवाओं को फिटनेस, सकारात्मक सोच और राष्ट्रसेवा से जोड़ना है। युवाओं की भागीदारी ने इस आयोजन को नई ऊर्जा दी।”इस अवसर पर My Bharat द्वारा अग्रवाल युवा मंडल का सम्मान भी किया गया। आयोजन में समाज एवं युवा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।
कार्यक्रम में मनमोहन अग्रवाल, रेमचंद अग्रवाल, किसन अग्रवाल, जे.पी. अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, संजय चौधरी, संजय अग्रवाल, राजेश हैलीवाल, शैलेश अग्रवाल, राम अग्रवाल, दीपक गुप्ता सहित अग्रवाल समाज एवं युवा मंडल के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मीडिया प्रभारी उदित अग्रवाल ने कहा कि, “AGRATHON 4.0 को मिली अभूतपूर्व प्रतिक्रिया ने यह साबित किया है कि जब उद्देश्य स्वास्थ्य, राष्ट्रप्रेम और समाजहित हो, तो पूरा समाज एकजुट होकर आगे आता है।
देश के विभिन्न राज्यों से लोगों का रायपुर पहुंचकर इस आयोजन में शामिल होना हमारे लिए गर्व की बात है। AGRATHON अब केवल रायपुर का आयोजन नहीं, बल्कि देशभर के लोगों को जोड़ने वाला एक मंच बन रहा है।”आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
“वंदे मातरम् – रन फॉर नेशन” के संदेश के साथ आयोजित AGRATHON 4.0 ने फिटनेस, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक सहभागिता का प्रभावशाली संदेश दिया।आयोजकों ने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी प्रतिभागियों, अतिथियों, प्रायोजकों, मीडिया संस्थानों, सहयोगी संगठनों, स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।