रायगढ़-रायगढ़ जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत 15 साल से फरार चल रही एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार महिला की पहचान रामबाई चौहान (40) के रूप में हुई है।
वह लैलूंगा थाना क्षेत्र के मेढरमार की मूल निवासी है। पिछले कई सालों से वह रायगढ़ के जूटमिल थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित वाल्मीकि-अंबेडकर आवास में नाम बदलकर रह रही थी।थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को पुराने वारंटों की जांच के दौरान इस मामले का पता चला। वोटर लिस्ट की जांच और पुरानी फोटो के आधार पर उसकी पहचान की गई।पूरा मामला सत्र प्रकरण क्रमांक 194/1996 से जुड़ा है। इसमें रामबाई पर पार्रू सिदार की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप था।
कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट ने भी बरकरार रखा था और उसकी अपील खारिज कर दी थी। हाईकोर्ट ने उसे सरेंडर कर बाकी सजा काटने का आदेश दिया था, लेकिन तब से वह फरार थी।एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले भर में फरार वारंटियों की धरपकड़ तेज है। इसी क्रम में जूटमिल पुलिस के सहयोग से उसे पकड़ा गया।
पहले उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और अपनी पहचान से इंकार किया। बाद में कड़ी पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई में एएसआई हेमंत कश्यप, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा और महिला आरक्षक आशा सिदार शामिल रहे।अब इसके लिए हेडलाइन दीजिए