रायपुर में सेवा और राष्ट्रभक्ति का महासंगम, PM मोदी के 25 साल के सेवा सफर पर सजा इंडोर स्टेडियम

Spread the love

रायपुर-राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।कार्यक्रम में सेवा, राष्ट्र समर्पण और संकल्प का अनूठा संगम देखने को मिला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भारत के नक्शे के आकार में आभार और संकल्प की आकर्षक रंगोली बनाई गई।कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।सेवा संकल्प अभियान के तहत हो रहे विभिन्न आयोजन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में भी सेवा संकल्प अभियान के तहत अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा और राष्ट्र समर्पण की भावना को आगे बढ़ाया जा रहा है।सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को प्रदेश में ‘आशीर्वाद के दिए’ कार्यक्रम के तहत डेढ़ करोड़ दीप जलाए गए। उन्होंने दावा किया कि इस आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।

इसके बाद प्रदेशभर में ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’ का आयोजन किया गया और अब राजधानी रायपुर में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम के माध्यम से सेवा और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया जा रहा है।‘विकसित भारत’ के साथ ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का संकल्पमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत-2047 का संकल्प लिया है। इसी दिशा में छत्तीसगढ़ भी ‘विकसित छत्तीसगढ़-2047’ के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के सहयोग और सहभागिता से छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प को पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सेवा, राष्ट्र और विकास के संकल्प को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *